राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग को भेजी चिट्ठी, बोले- स्ट्रॉन्ग रूम की बढ़ाई जाए सुरक्षा
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी को EVM की सुरक्षा की टेंशन हो गई है। पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने कुछ स्ट्रॉन्ग रूम का हवाला दिया है, जिनमें पैरामिलिट्री सुरक्षा नहीं है। पंजाब पुलिस की ही तैनाती की गई है। वहीं, उनमें पूरी लाइट और CCTV कैमरे भी नहीं हैं। हालांकि, चुनाव आयोग का दावा है कि स्ट्रॉन्ग रूम कड़ी सुरक्षा में हैं। पंजाब में AAP सभी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर डेरा डालकर भी बैठी हुई है।

चड्ढा ने बताया कि विरसा ग्राउंड कपूरथला, गवर्नमेंट आर्ट एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कपूरथला रोड, जालंधर, मल्टी स्किल्ड डेवलपमेंट सेंटर ITI होशियारपुर, सुखदेव भवन PAU दाखा और COS बिल्डिंग थापर यूनिवर्सिटी पटियाला में यह कमियां मिली हैं।
राघव की आयोग से मांग
राघव चड्ढा ने मांग की है कि सभी स्ट्रॉन्ग रूमों में थ्री लेयर सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स मजबूत किया जाए। इनर और आउटर सर्किल की सिक्योरिटी के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाए। कैमरे इंस्टॉल कर उसके ऑनलाइन लिंक कैंडिडेट्स को दिए जाएं। स्ट्रॉन्ग रूम की एंट्री-एग्जिट में CCTV कैमरे लगाए जाएं। जिन्हें कैंडिडेट और उनके एजेंट देख सकें।
AAP कैंडिडेट ने सोशल मीडिया पर दिखाया हाल
इससे पहले पटियाला से आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट अजीतपाल कोहली ने सोशल मीडिया पर दिखाया कि स्ट्रॉन्ग रूम में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। स्ट्रॉन्ग रूम में न तो पैरामिलिट्री फोर्स है और न ही पूरी लाइट का इंतजाम है। इसके बाद चुनाव अफसरों ने भी वहां जांच की और सब इंतजाम ठीक होने का दावा किया।












Click it and Unblock the Notifications