'पंजाब, पंजाबियों और किसानों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाते रहेंगे', राज्यसभा में बोले सांसद राघव चड्ढा

राज्यसभा में पंजाब से आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब, पंजाबियों और किसानों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाते रहेंगे।

Punjab Government

नई दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को राज्यसभा में उनकी नई पारी के लिए बधाई दी। बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन में राघव चड्ढा ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते हैं।

आप सांसद नेता ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि उपराष्ट्रपति के किसान पृष्ठभूमि होने के कारण राज्यसभा में किसानों के मुद्दों को पहले से अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। चड्ढा ने आगे कहा कि वह कृषि प्रधान राज्य पंजाब के प्रतिनिधि हैं, इसलिए वह राज्यसभा में पंजाब, पंजाबियों और किसानों से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाते रहेंगे। उन्हें विश्वास है कि उपराष्ट्रपति उन्हें पूरा समय और समर्थन देंगे।

चड्ढा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यसभा में सबसे वरिष्ठ हैं और वह (चड्ढा) सबसे कम उम्र के सांसद हैं, इसलिए धनखड़ एक परिवार की तरह उनका खास ख्याल रखेंगे। राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने भी मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं जिन्हें प्यार और सम्मान देता हूं, वही सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करते हैं।'

दिल्ली एमसीडी चुनाव पर राघव चड्ढा का बयान

वहीं सांसद राघव चड्ढा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर कहा कि दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया। अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+