आप नेता कंग ने साधा निशाना, कहा- प्रताप बाजवा एक बार फिर भाजपा साबित हुए

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर पलटवार किया है। आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा एक बार फिर प्रताप सिंह भाजपा साबित हुए हैं।

Malvinder Singh Kang

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर पलटवार किया है। आप के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने अफसोस जताते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा एक बार फिर प्रताप सिंह भाजपा साबित हुए हैं। जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता देश को जोड़ने, राज्यों को अधिक अधिकार दिलाने और केंद्रीय ढांचे की वकालत के लिए देश भर में घूम रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रताप बाजवा पंजाब में चुनी हुई सरकार के रोजाना के मामलों में भाजपा की तरफ से नियुक्त किए गवर्नर का समर्थन कर रहे हैं।

सरकार रोजाना लोकहित में फैसले ले रही
मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह वही गवर्नर हैं, जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार खत्म की। महाराष्ट्र में कांग्रेस और कर्नाटक समेत गोवा तक भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त कर विधायकों की जोड़-तोड़ कर कांग्रेस की सरकारें तोड़ी। बावजूद इसके प्रताप बाजवा गवर्नर की वकालत कर रहे हैं। कंग ने कहा कि उन्हें परेशानी यह है कि भगवंत मान की अगुआई में पंजाब सरकार रोजाना लोकहित में फैसले ले रही है। साथ ही पिछली सरकारों द्वारा की गई ठगी, लूट-खसूट और घोटाले उजागर कर रही है।

प्रताप बाजवा पंजाब और सरकार के हक में खड़े हों
मालविंदर कंग ने कहा कि प्रताप बाजवा की जिम्मेदारी यह बनती थी कि वह केंद्रीय संगठनात्मक ढांचे की बात करते, राज्य के अधिकारों की बात करते। आज पंजाब की चुनी सरकार के बीच गवर्नर किंतु-परंतु करते हैं, ऐसे में उन्हें सरकार व पंजाब के हक में खड़ा होना चाहिए थे। कंग ने कहा कि गवर्नर को सीधे तौर पर चुनी हुई सरकार पर सीधे तौर पर दखलअंदाजी का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने टिप्पणी की है कि गवर्नर को राजनीतिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

PWD मंत्री रहते समय घोटाले वाली सड़क का उद्धाटन
प्रताप सिंह बाजवा गवर्नर के पक्ष में खड़े दिखते हैं। CM मान ने टोल प्लाजा के जिस घोटाले से पर्दा उठाया, उसकी आड़ में पंजाब के लोगों से सीधे तौर पर करीब 300 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी पंजाब से हुई है। यह सड़क चंडीगढ़ से प्रताप बाजवा के घर को जाती थी और PWD मंत्री होने के नाते इन्होंने उस सड़क की शुरुआत कराई थी। 123 करोड़ रुपए का ठेका दिया गया और प्रताप बाजवा बतौर PWD 49 करोड़ रुपए की सब्सिडी उन्हें दे देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+