'पीएम ने कैप्टन और अन्य कांग्रेसी को दिया वफादारी का इनाम', मलविंदर कंग ने साधा BJP पर निशाना

पंजाब आप प्रवक्ता मालविंदर कंग ने पंजाब बीजेपी की सूची जारी करने पर निशाना साधा है।

malvinder kang

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए लिखा, 'पंजाब बीजेपी की नई टीम में पीएम मोदी की वफादारी का इनाम कैप्टन अमरिंदर सिंह और अन्य सभी कांग्रेस नेताओं को दिया गया और बीजेपी के पुराने क्लासिक नेताओं को जगह नहीं दी गई।'

उन्होंने आगे कहा कि पिछले दिन पंजाब बीजेपी की स्टेट एग्जीक्यूटिव की नई टीम का गठन किया गया। इस दौरान बीजेपी ने चुन-चुन कर कैप्टन अमरिंदर सिंह और उसके साथियों को इनाम दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि क्योंकि हम सभी जानते है कि खेती कानून को ड्राफ्ट करने लिए जो कमेटी बनी थी उस समय कैप्टन अमरिंदर बतौर पंजाब के मुख्यमंत्री रहे थे। जो इनके बीच सांठगांठ थी उसी का नतीजा है, जो इन्हें टीम में जगह दी गई है, जबकि पुराने बीजेपी सदस्यों को कोई जगह नहीं दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+