पंजाब में काम करने वाले हिमाचलवासियों के लिए 'आप' की सरकार ने जारी किए ये आदेश
punjab himachal news: हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान के मद्देनजर पंजाब में काम करने वाले हिमाचल के वोटरों को विशेष छुट्टी संबंधी आदेश पंजाब सरकार ने जारी किए हैं। इस संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

पंजाब के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कॉर्पोरेशनों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों में से अगर कोई हिमाचल प्रदेश में वोटर है तो वह वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड प्रस्तुत करके संबंधित अथॉरिटी से शनिवार की विशेष छुट्टी ले सकता है। यह छुट्टी अधिकारी/कर्मियों की छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications