YSRC महासचिव ने लगाया आरोप- TDP प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने रची थी पुंगनूर हिंसा की साजिश

वाईएसआरसी महासचिव सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने पुंगनूर में भड़की हिंसा का आरोप टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू पर लगाया है। महाचिव ने कहा टीडीपी प्रमुख के द्वारा ये साजिश रची गई। टीडीपी कार्यकर्ता गड़बड़ी फैलाने के इरादे से आए थे। उन्‍होंने कहा संघर्ष और हिंसा स्पष्ट रूप से संकेत देती है कि नायडू सत्ता वापस पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

YSRC general secretary

बता दें टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू के कथित बयान के कारण शुक्रवार की रैली में दोनों राजनीति दल के बीच ये झड़प और पत्‍तथबाजी हुई थी। बवाल इतना बढ़ गया था कि पुलिस को दोनों गुटों को रोकने के लिए आंसू गैस का छोड़नी पड़ी थी। टीडीपी कार्यकर्ताओं ने वाईएसआरसीपी कैडरों पर पथराव किया, जिनमें से कई घायल हो गए।

वहीं इस घटना के एक दिन बाद वाईएसआरसी महासचिव सज्जला ने कहा कि एक व्यक्ति जिसने 14 साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया वह पुलिस को कैसे भड़का सकता है और गालियां दे सकता है? उन्‍होंने कहा यह स्पष्ट रूप से उजागर करता है कि नायडू जब सत्ता में नहीं होंगे तो हिंसा भड़काएंगे।

सज्जला ने कहा कि विपक्षी नेता कानून-व्यवस्था की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए और अपनी यात्रा के दौरान भड़काऊ टिप्पणी की। उन्होंने कहा नायडू को राजनीति में बने रहने या सभ्य समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। नायडू के नापाक इरादे सबूतों के साथ सामने आ गए।

इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि वह लोगों से बातचीत करने के लिए नहीं बल्कि परेशानी पैदा करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। वह हमले कराना चाहते हैं और फिर राज्य सरकार पर दोष मढ़ना चाहते हैं। वह सहानुभूति हासिल करना चाहता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+