PSPCL Recruitment 2022: पंजाब में युवाओं के लिए नौकरियां, ALM के 1690 पद, करें अप्‍लाई

चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पॉवर में सरकारी नौकरी के इच्छुक या पंजाब लाइनमैन भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। पंजाब स्टेट पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट लाइनमैन के 2000 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 20 सितंबर 2022 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट, pspcl.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 944 रुपये शुल्क का भुगतान भी 20 सितबर की रात 11.59 तक कर लेना होगा।

PSPCL Recruitment 2022: Jobs for youth in Punjab, apply till 20 sept 2022

PSPCL Recruitment 2022: असिस्टेंट लाइन मैन के लिए योग्यता
पंजाब स्टेट पॉवर में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और लाइनमैन ट्रेड में अप्रेंटिसशिप किया होना चाहिए। उच्चतर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के आवेदन तभी स्वीकार किए जाएंगे, जबकि उन्होंने लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। साथ ही, उम्मीदवारों को मैट्रिक तक पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

PSPCL Recruitment 2022: असिस्टेंट लाइन मैन के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप अंग्रेजी व पंजाबी भाषाओं में होंगे। ये प्रश्न सम्बन्धित ट्रेड, पंजाबी ग्रामर, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अरिथमेटिक विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा मिले अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+