कनाडा में 16 से 19 सितंबर तक होंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों के फलस्वरूप धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को पिछले छ: वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में इस वर्ष कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसीसागा में 16 से 19 सितंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश की 104 धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन करेंगी।

 Programs of International Gita Festival will be held in Canada from 16 to 19 September

हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव के आयोजन के लिए विदेशी धरती पर पहली बार इतनी संस्थाओं को एक मंच पर देखा जाएगा। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन और चर्चा करेंगे ताकि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक सहजता से पहुंच सके। आयोजन का एक अहम पहलू यह भी रहेगा कि सेमिनार के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता और कुरुक्षेत्र 48 कोस के इतिहास को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निष्कामभाव व राष्टï्र सेवा को समर्पित उनके जीवन लक्ष्य से प्रेरित होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्म एवं आस्था के सिद्घांत को प्रतिपादित करती गीता से प्रेरित होकर गीता महोत्सव के आयोजन का संकल्प किया और इस संदेश को देश और विदेश के स्तर पर ख्याति भी दिलाई।

उन्होंने बताया कि समारोह के सफल आयोजन के लिए हरियाणा सरकार की ओर से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कनाडा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा-2022 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यह तैयारियां गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्ररेणा और जीओ गीता के नेतृत्व में 104 संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है। इस समारोह के आयोजन में कनाडा की हरियाणावी संस्थाओं तथा 100 से अधिक समाज सेवी संस्थाओं का अहम योगदान है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय सिंह दहिया के अनुसार 19 सितंबर को ब्रैंपटन सिटी ओंटोरियो में गीता पार्क भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा और इस जगह पर करीब 3.75 एकड़ में गीता पार्क बनाया जाएगा और इस पार्क में कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ की भी स्थापना की जाएगी।

*पार्लियामेंट हिल ओटावा में 16 सितंबर से शुुरु होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव*

प्रवक्ता ने बताया कि इस महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। 17 सितंबर को मिसिसॉगा में प्रातकालीन सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में श्रीमदï्भगवद गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, 18 सितंबर को डूडांस स्क्वायर टोरंटो में शोभायात्रा का आयोजन और अंतिम दिन 19 सितंबर को ओन्टारियो पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा होगी और ब्रैंपटन सिटी ओंटारियो में गीता पार्क भूमि पूजन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+