प्रियंका गांधी हैदराबाद में मार्च में करेंगी पदयात्रा, 'महिला घोषणा पत्र' भी करेंगी जारी
प्रियंका गांधी मार्च में हैदराबाद में एक पदयात्रा करेंगी। इस दौरान वे महिला घोषणा पत्र भी जारी करेंगी।

कुछ ही महीनों बाद तेलंगाना में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। जिसको देखते हुए पार्टियां चुनावी मोड में आ गईं हैं। इसी को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की महासचिव प्रियंका गांधी मार्च में हैदराबाद में महिला कांग्रेस नेताओं के साथ एक पदयात्रा में भाग लेंगी।
जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में 26 जनवरी से आयोजित होने वाले 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' को अंतिम रूप देने वाली एआईसीसी संचालन समिति ने प्रियंका के शहर के दौरे को मंजूरी दे दी है। यह 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह दो महीने का व्यापक जनसंपर्क अभियान होगा।
एआईसीसी कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के राज्य अध्यक्ष अलेती महेश्वर रेड्डी ने टीओआई को बताया कि आलाकमान ने तेलंगाना में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का विस्तृत कार्यक्रम भेजा है। प्रियंका महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी और मार्च में शहर में समापन रैली में पार्टी का 'महिला घोषणापत्र' जारी करेंगी। अलेती ने कहा कि समापन जनसभा को राहुल गांधी या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे।
यात्रा के दौरान सभी वरिष्ठ नेता राज्य के सभी गांवों में पदयात्रा करेंगे और प्रत्येक गांव में कम से कम एक बैठक करेंगे। अपने डोर-टू-डोर आउटरीच अभियान में वे यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी के पत्रों की प्रतियां लोगों को सौंपेंगे।
ये भी पढ़ें- कल्वाकुंतला कविता: देश की राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली नेता












Click it and Unblock the Notifications