प्रियंका गांधी ने गाय के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा, सरकार सिर्फ ध्यान भटकाना चाह रही है
लखनऊ, फरवरी 24। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान बेरोजगारी के मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरती रही हैं। प्रियंका गांधी का कहना है कि उत्तरप्रदेश में उनकी लड़ाई बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की दुर्दशा, महिला सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली और महंगी बिजली के खिलाफ है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या खाली पड़े 12 लाख सरकारी पदों के लिए इनको प्रदेश में युवा नहीं मिले?

प्रियंका गांधी ने इंटरव्यू में कहा, "मैं जहां भी जाती हूं रैली में, सबसे पहले पूछती हूं कि यहां पर नौजवान कितने हैं, हाथ उठाएं। फिर तमाम लोग हाथ उठाते हैं, फिर मैं कहती हूं कि कितनों को रोजगार मिला? तो इसपर सभी हाथ नीचे कर लेते हैं। वहीं पर हजारों मिल जा रहे हैं। 5 साल आप सरकार में रहे हैं तो क्या आपको बेरोजगार लड़के-लड़कियां नहीं मिली कि 12 लाख पद भर सकें?"
आवारा पशुओं की समस्या पर बात करते हुए प्रियंका ने कहा, "ये इतनी बड़ी समस्या है, लेकिन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है लेकिन जनता इस बात को समझती है। आज गांवों में जाइए तो कोई भी खुश नहीं है। आप किसी से पूछ लीजिए कि 5 सालों में उनकी तरक्की नहीं हुई है, दावे के साथ कह सकती हूं कि कोई नहीं कहेगा। सब समझ रहे हैं कि उनके मुद्दे बहुत बड़े हैं।"
कांग्रेस महासचिव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "एक ऐसी परीक्षा नहीं है जिसमें घोटाला नहीं हुआ हो या फिर पेपर रद्द नहीं किया गया हो। भर्ती की तैयारी करने वाले परेशान हैं, किसान परेशान हैं। बच्चे चार-पांच साल नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे हैं। उनकी समस्या सुनने वाला तो कोई नहीं हैं।"












Click it and Unblock the Notifications