प्रियंका ने शुरू किया स्वराज भवन से रोड शो, पार्टी उम्मीदवारों के लिए मांगे वोट
प्रयागराज, 25 फरवरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अपने पैतृक घर संगमनगरी के स्वराज भवन पहुंची। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो शुरू किया और जनता से वोट मांगे। खास बात तो यह है कि उनका रोड शो स्वराज भवन के आसपास ही होना तय है, यानी वह अपने पड़ोसियों से वोट मांग रही है।

प्रियंका गांधी के आगमन के पहले कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा गया। आपको बता दें, प्रियंका आज इलाहाबाद शहर उत्तरी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी का रोड शो सुबह आठ बजे नौ बजे स्वराज भवन से शुरू होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा तक लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे।
प्रियंका के रोड शो के दौरान छतों से फूल बरसाए जा रहे हैं। 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट से अन्य जिलों के लिए उड़ान भरेंगी। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर में रोड शो करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications