भाजपा के सामने नहीं झुकने के कारण लालू पर हमला किया जा रहा है: प्रियंका गांधी
भाजपा के सामने नहीं झुकने के कारण लालू पर हमला किया जा रहा है: प्रियंका गांधी
दिल्ली, 18 फरवरी 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की राजनीति के सामने नहीं झुकने के कारण बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद को न्याय मिलेगा।
Recommended Video

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, "भाजपा की राजनीति का ये अहम पहलू है कि जो भी उनके सामने झुकता नहीं है, उसको हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है। लालू प्रसाद यादव जी पर इसी राजनीति के चलते हमला किया जा रहा है। मुझे आशा है कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।"
सीबीआई की विशेष अदालत ने सुबह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले आरसी 47ए/96 में लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों को मंगलवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया था तथा इनकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए अब 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।












Click it and Unblock the Notifications