राजस्थान: प्रिंयका गांधी ने कालीबाई मेधावी छात्रा योजना के लाभार्थियों को सौंपी स्कूटी की चाभी

टोंक जिले के निवाई विधानसभा में पहुंची प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी लाभार्थियो को स्कूटी की चाभियां भी सौंपी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में एक बार फिर पुनर्वापसी के लिए कांग्रेस लगातार कैंपेन में जुटी हुई है। रविवार को रणथंभोर में छुट्टी मना रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी एक्शन में दिखीं. रविवार को टोंके जिले के निवाई विधानसभा में पहुंची प्रियंका गांधी ने आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी लाभार्थियो को कालीबाई मेधावी छात्रा योजना के तहत स्कूटी की चाभियां भी सौंपी. इस दौरान मंच पर आसीन सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने जनसभा को संबोधित किया और वोटरों को कांग्रेस के पक्ष वोट करने की अपील की.

सीएम गहलोत ने ग्रामीण इंदिरा रसोई का किया शुभारंभ
निवाई जनसभा में पहुंचे सीएम अशोक गहलोत ने ग्रामीण इंदिरा रसोई का शुभारंभ किया। प्रियंका गांधी की मौजूदगी में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत में प्रदेश में एक बार सरकार बनाने की उम्मीद जताई. मंच पर मौजदू पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान समेत अन्य सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, प्रियंका गांधी की उन्मुख होकर सचिन पायलट ने प्रियंका से राजस्थान आते रहने का अनुरोध किया। पायलट ने कहा कि राजस्थान में प्रियंका गांधी के आने से नई ऊर्जा का संचार होगा।

Priyanka Gandhi

भाजपा और मोदी सरकार का सूपड़ा साफ करना होगाः डोटासरा
वहीं, जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से कोई कसर नहीं छोड़ी. महामारी का उल्लेख करते हुए डोटासरा ने कहा कि कोरोना में सबसे शानदार काम राजस्थान में हुआ, जिसके लिए प्रधानमंत्री को तारीफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+