Shrikant Tyagi को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा, पूछा- कौन बचाता आया है?
Shrikant Tyagi को लेकर प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा, पूछा- कौन बचाता आया है?
नोएडा, 09 अगस्त: श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है और अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, उसकी गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिले की संपत्तियों के बारे में भी जांच शुरू कर दी गई है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम ने भंगेल में बनी करीब 15 दुकानों और अन्य संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगर जांच में प्राधिकरण की जमीन मिलती है तो जल्द यहां भी बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है।

श्रीकांत त्यागी ने मोदीनगर की मोहन पार्क कॉलोनी स्थित कोठी नंबर पांच पर कब्जा कर अपना कैंप कार्यालय बना रखा है। यह कोठी मोदी समूह के एक कंपनी की है। आखिरी बार वह फरवरी में कार्यालय पर आया था और उसने कपड़ा मिल से जुड़े मजदूरों के साथ बैठक की थी। बैठक में मजदूरों को उनका बकाया दिलाने का आश्वासन दिया था। वह पिछले छह साल से मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है। उसने सन 2016 में मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में कई सभाएं की थीं। उसने सन 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से विधायक के टिकट की दावेदारी की थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली थी।
पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ
श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में सवाल उठाए
इस प्रकरण में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी महिला से अभद्रता का विरोध किया। उन्होंने सोमवार को श्रीकांत त्यागी के भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ली गई तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि इस मामले में बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर त्यागी को कौन बचाता आया है, क्या भाजपा सरकार को नहीं पता था कि उसने अवैध निर्माण करा रखे हैं? सरकार इन सवालों के जवाब देने से बच रही है।












Click it and Unblock the Notifications