वाराणसी में प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल और इमरान प्रतापगढ़ी प्रत्याशियों की पहली पसंद

वाराणसी, 21 फरवरी 2022। वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों के कांग्रेस प्रत्याशी अंतिम चरण में पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही स्टार प्रचारकों का साथ चाहते हैं। प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और इमरान प्रतापगढ़ी प्रत्याशियों की पहली पसंद हैं। प्रत्याशियों ने राहुल-प्रियंका के रोड शो के साथ ही दिग्गज नेताओं के डोर-टु-डोर जनसंपर्क कराने की भी मांग रखी है।

priyana gandhi bhupesh baghel imran pratapgarhi first choice of congress candidate for campaign

जिले की आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी की मांग की है। जिला और महानगर कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए काशी से पूर्वांचल की सीटों को साधने की रणनीति तैयार कर रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रियंका गांधी की डोर-टू-डोर कैंपेनिंग और राहुल-प्रियंका के रोड शो के साथ ही सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेत, विजेंद्र सिंह आदि नेताओं की भी मांग है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि सभी वरिष्ठ नेता पांचवे चरण तक के चुनाव में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+