जी20 सम्मेलन के भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की बैठक की तैयारियां पूरीं

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों की विभागवार समीक्षा तथा निरंतर निगरानी कर रहे हैं।

Preparations for the anti corruption working group meeting of G20 conference completed

हरियाणा के गुरुग्राम में एक से चार मार्च तक आयोजित होने वाली जी-20 देशों के भ्रष्टाचार निरोधक कार्य समूह की बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं कार्यक्रम की तैयारियों की विभागवार समीक्षा तथा निरंतर निगरानी कर रहे हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि सभी राज्य इस दौरान अपनी समृद्ध संस्कृति और बेहतर पहलुओं का प्रदर्शन करें, ताकि सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के मन में भारत की अच्छी छवि बने। सम्मेलन में हरियाणा अपनी अतिथि देवो भवः की परम्परा की नजीर पेश करेगा।

आयोजन से जुड़े स्थल और सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। भ्रमण के लिए म्यूजियो कैमरा, सुल्तानपुर लेक, बायोडायवर्सिटी पार्क, साइबर हब, तावडू कार म्यूजियम, प्रतापगढ़ फार्म आदि स्थानों को लेकर स्वच्छता, हरियाली एवं सुरक्षा इंतजामों की समुचित व्यवस्था की गई है।

म्यूजियो कैमरा में 42 अग्रणी फोटोग्राफर द्वारा भारत की गत 75 वर्षों में फोटोग्राफी के सफर पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। विदेशी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान सुल्तानपुर लेक पर हरियाणा में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली प्रदर्शित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जी-20 की स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। वर्ष 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर जी-20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक उन्नत किया गया और वर्ष 2009 में इसे अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच के रूप में नामित किया गया।

यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शुरुआत में जी-20 व्यापक आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित था, लेकिन बाद में इसके एजेंडे में विस्तार करते हुए इसमें व्यापार, जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार-विरोध शामिल किया गया। भारत एक दिसंबर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक जी-20 की अध्यक्षता करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+