G-20 की तैयारियां शुरू, दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया ने स्कूलों का किया दौरा

 Sisodia

पंजाब के अमृतसर में G-20 सम्मेलन के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को जहां दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अमृतसर के स्कूलों का दौरा किया, वहीं मेयर अमृतसर कर्मजीत सिंह रिंटू ने नगर निगम कमिश्नर के साथ मिलकर सफाई अभियान की शुरुआत की है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया G-20 सम्मेलन के लिए चुने जा चुके स्कूलों का दौरा करने मुख्य रूप से पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने छेहर्टा स्कूल का दौरा किया और वहीं की कमियों के बारे में अपने सुझाव रखे। इतना ही नहीं, उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को इसके लिए हिदायतें भी जारी की। उनका व मंत्री हरजोत बैंस का कहना था कि अभी वह जिले के कई स्कूलों का दौरा करने वाले हैं।

क्रिस्टल चौक पर की सफाई
इसी कड़ी में मेयर करमजीत सिंह रिंटू व निगम कमिश्नर संदीप ऋषि शहर की सफाई को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के प्रमुख स्थान क्रिस्टल चौक, मदन मोहन मालवीय रोड पर सफाई अभियान को शुरू किया। निगम के सेहत विभाग के अधिकारियों ने झाड़ू व मशीनरी का प्रयोग कर सफाई अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इसके लिए शहरवासियों को भी सहयोग देने की मांग की।

स्वच्छता रैंकिंग में अमृतसर को ऊपर लाएंगे
निगम कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में अमृतसर को ऊपर लाएंगे। उन्होंने कहा कि साल 2022 में अमृतसर शहर स्वच्छता रैंकिंग में 32वें स्थान पर रहा था। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है और नगर निगम द्वारा सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+