पंजाब: मान कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी, 2-3 मंत्रियों की जल्द होगी छुट्टी
पंजाब कैबिनेट में फेरबदल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मान सरकार की कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव होना संभव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट में 2-3 मंत्रियों की जल्द छुट्टी हो सकती है।

चंडीगढ़: पंजाब कैबिनेट में फेरबदल होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मान सरकार की कैबिनेट में जल्द बड़ा बदलाव होना संभव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैबिनेट में 2-3 मंत्रियों की जल्द छुट्टी हो सकती है। इसके साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होगा है।
वहीं नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये तो जाहिर जब कोई कैबिनेट से किसी मंत्री की छुट्टी होगी तो उसकी जगह किसी दूसरे मंत्री लगाया जाएगा।
यह भी जानकारी मिली है कि पिछले दिनों में काफी चर्चा में रहे कैबिनेट मंत्रियों को छुट्टी हो सकती है वहीं एक महिला कैबिनेट मंत्री के बाहर जाने की बात कही जा रही है। अब देखना यह होगा मान कैबिनेट में किन मंत्रियों की छुट्टी होगी और नए वह कौन से नए चेहरे हैं जिन्हें कैबिनेट में जगह मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications