महाराष्ट्र में 5220 मेगावाट अक्षय ऊर्जा उत्पादन की तैयारी, 6700 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
महाराष्ट्र सरकार ने 41,000 करोड़ रुपये की लागत से 5,220 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने संबंधी परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी। इससे 6,760 लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस बड़ी पहल में, महाराष्ट्र सरकार ने 41,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।

फडणवीस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही हैं और 2030 तक यह कुल स्थापित बिजली क्षमता का लगभग 50 प्रतिशत हो जाएगा।
इस दिशा में महाजेनको, महाट्रांस्को और महावितरण ने 5,220 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए परियोजनाएं स्थापित करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस उद्देश्य के लिए, महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) ने महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र ऊर्जा विकास एजेंसी (महौरजा), सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड के साथ भी समझौता किया है।
बता दें कि बुधवार को फडणवीस के अलावा महाराष्ट्र सरकार में प्रधान ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला, महाजेनको के सीएमडी पी. अंबालागन, महाट्रांस्को के सीएमडी डॉ. संजीव कुमार, महावितरण के सीएमडी लोकेश चंद्रा, एसजेवीएनएल की सीएमडी गीता कपूर, एमपीएयू के कुलपति प्रशांत की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।












Click it and Unblock the Notifications