UP News: बिजनौर में पोल्ट्री फॉर्म में आग, आम आदमी पार्टी ने मुआवजे की उठाई मांग
यूपी के बिजनौर में एक पोस्ट्री फार्म में आग से भारी नुकसान हुआ। आम आदमी पार्टी इससे प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

बिजनौर के शेरकोट में सोमवार देर रात एक मुर्गी फार्म में आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक भारी नुकसान हो चुका था। आग में लगभग डेढ़ हज़ार मुर्गी के बच्चे जलकर राख हो गए। घटना के बाद आम आदमी पार्टी प्रभावित को राहत देने की मांग की है।
संचालक को हुआ 3.50 लाख का नुकसान
मुर्गी फार्म संचालक इशरत को घटना की सूचना उस वक्त मिली, जब मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे चौकीदार समीर की कॉल आई कि फार्म पर आग लग गई है। तभी इशरत ने फार्म पर जाकर देखा तो सब कुछ जलकर राख हो गया था। मुर्गी फार्म स्वामी के मुताबिक आग लगने से उसको लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
'आप' ने उठाई मुआवजे दिलाए जाने की मांग
मुर्गी फार्म में लगी आग की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई थी और मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सरदार ख्वाज़ा शादाब उर्फ पप्पू और जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन ने मौके पर जाकर मुर्गी फार्म स्वामी के हुए नुकसान के बारे में हल्का लेखपाल से जानकारी हासिल करते हुए मुर्गी फार्म संचालक को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पोल्ट्री फार्म में जली 1500 मुर्गियां
मामला शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटी का है। जहां के रहने वाले इशरत पुत्र निसार अहमद का मुर्गी फार्म है। देर रात किसी वक़्त मुर्गी फार्म में अज्ञात कारणों से लगी भयंकर आग लग गयी। आग में मुर्गी फ़ार्म जलकर राख हो गया और फ़ार्म में पल रहे 1500 मुर्गी के बच्चे जल कर राख हो गए। मुर्गी फार्म संचालन इशरत ने बताया कि रोज की तरह वह अपने घर पर सो रहा था और मुर्गी फार्म पर चौकीदार समीर पुत्र मकसूद निवासी ग्राम भनोटी सो रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications