प्रधानाचार्यों के इंटरनेशनल ट्रेनिंग के लिए पोर्टल शुरू, आवेदन की जानिए तारीख
सिंगापुर की नामवर संस्थाएं प्रिंसिपल्ज़ अकैडमी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षण दिलाने का फ़ैसला लिया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने के वायदे को पूरा करते हुए सिंगापुर की नामवर संस्थाएं प्रिंसिपल्ज़ अकैडमी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षण दिलाने का फ़ैसला लिया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य सरकार के इस फ़ैसले के अनुसार पहले दौर में प्रधानाचार्यों के दो समूह सिंगापुर की नामवर संस्थाएं प्रिंसिपल्ज़ अकैडमी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में प्रशिक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। बैंस ने कहा कि प्रशिक्षण में भेजे जाने वाले प्रधानाचार्य के चयन की विधि पूरी तरह से पारदर्शी होगी और प्रशिक्षण लेने के इच्छुक प्रधानाचार्य शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल 26 दिसंबर, 2022 तक खुला रहेगा। बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों में 24 दिसंबर, 2022 को करवाई जा रही अभिभावक-अध्यापक भेंट के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपना वीडियो संदेश जारी कर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास दिखाता है कि पंजाब सरकार स्कूली शिक्षा की बेहतरी के लिए संजीदा है। इस अवसर पर उनके साथ वरिन्दर कुमार शर्मा डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा और तेजदीप सिंह सैनी डायरेक्टर शिक्षा विभाग पंजाब भी उपस्थित थे।
मंत्री हरजोत बैंस ने समूह शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को प्रेरित करते हुए कहा कि 24 दिसंबर को होने वाली अभिभावक-अध्यापक भेंट नया कीर्तिमान स्थापित करेगी, जहाँ पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों की चर्चा होगी। इसके साथ ही उन्होंने इस दिन पंजाब के विधायकों, समूह डिप्टी कमिश्नरों, एसडीएम, मुख्य कार्यालय से शिक्षा अधिकारी और जिलों के शिक्षा अधिकारियों को भी स्कूलों की अभिभावक-अध्यापक भेंट में शिरकत करने की अपील की है। उन्होंने समूह प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूलों में बहुत बढिय़ा काम किया जा रहा है, परन्तु पिछली सरकारों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं दिया गया। स्कूलों के प्रमुख और अध्यापक अपनी शिक्षा से संबंधित योजनाएं अभिभावकों के साथ साझा करें।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान?












Click it and Unblock the Notifications