बीजेपी नेता की हत्या पर मचा सियासी बवाल, कांग्रेस बोली- भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले में भाजपा नेता की बिरजू तारम हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे टारगेट किलिंग बताया है, तो वही कांग्रेस ने भी इसका जवाब दिया है।

शनिवार को रायपुर के शंकर नगर स्थित राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने टार्गेट किलिंग, भ्रष्टाचार केंद्र की सहायता तमाम विषयों पर आरोप हैं,जो भाजपा की झूठ की श्रृंखला को आगे बढ़ाने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया टार्गेट किलिंग की बात कर रहे थे, उनके बयानो से भाजपा का एक बार फिर से गिद्ध वाला चरित्र उभरकर सामने आया है। उन्होने आगे कहा कि भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। भाजपा की आदत बन गई है लाशों पर राजनीति करना। भाजपा जिस प्रकार से टारगेट किलिंग की बात कर रही है, उससे आशंका पैदा हो रही हैं।
कांग्रेस नेताओं में वारदात की जांच की मांग करते हुए कहा कि बिरजू तारम की हत्या पर भाजपा की संलिप्तता की भी जांच होनी चाहिये। राजनैतिक फायदे के लिये यह घटना तो नहीं हुई? ईश्वर साहू को प्रत्याशी बनाने के बाद साफ हो गया कि भाजपा किसी भी स्तर तक गिर सकती है। बिरजू तारम मामले में भाजपा के बयानों से साफ हो रहा इसमें भाजपा की सीधी संलिप्तता है।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को भाजपा नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। जहां 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात ने उनकी हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर मुफ्त में प्रचार कर सकेंगे राजनीतिक दल












Click it and Unblock the Notifications