पराली पर सियासी घमासान: हरियाणा के कृषि मंत्री बोले- हमने पंजाब से SYL का पानी मांगा था, धुआं नहीं
चंडीगढ़। पराली जलाए जाने को लेकर हरियाणा ने पंजाब और दिल्ली पर फिर से हमला किया है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि केजरीवाल जी हमने SYL का पानी मांगा था, लेकिन आपने लोगों को पराली का धुआं दे दिया। पराली प्रबंधन के लिए आपको हरियाणा से गुर सीखने चाहिए।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पंजाब के मुकाबले हरियाणा में 10% ही पराली जलाने की घटनाएं हैं। इसके बाद भी हरियाणा पर दोषारोपण हो रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है और उससे किसान भी आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रबंधन में कमियां हैं, लेकिन वो सिर्फ हर बात का आरोप भाजपा और नरेंद्र मोदी पर लगाते हैं।
पंजाब में नहीं मिल रहीं किसानों को सुविधाएं
कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों को सुविधा नहीं मिल रही हैं, यदि किसानों को सुविधाएं मिलतीं तो वह भी पराली नहीं जलाते। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से कृषि मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की जो समस्या है उनका समाधान करें, हरियाणा को आरोपित न करें। पराली जलाने के आंकड़े बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में अब तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस वर्ष 3 नवंबर तक 1601 चालान करते हुए 37.85 लाख रुपए का जुर्माना हरियाणा ने किसानों पर लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications