Punjab में नफरत फैलाने वाला पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस दर्ज करेगी FIR
पंजाब में किसी जाति व धर्म के बारे में नफरत फैलाने वाला पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डालना महंगा पड़ेगा। ऐसे पोस्ट करने पर पंजाब पुलिस नफरत फैलाने वाले खिलाफ एफआइआर दर्ज करेगी। पंजाब पुलिस ने यह कदम अमृतसर में शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद उठाया है।

हत्या के बाद सूरी के कई भड़काऊ भाषण इंटरनेट मीडिया पर आ गए। वहीं, हत्या के बावजूद सूरी के खिलाफ भी कई पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर आ गए। 'हेट भाषणों' की वजह से राज्य का माहौल बिगड़ने नहीं जिसे देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। पंजाब पुलिस ने इसी के तहत पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया है। पंजाब पुलिस ने अपने आफिशियल ट्वीटर हेंडल से भी लोगों को ऐसा न करने की अपील की है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी जिलों के पुलिस कमिश्नर, एसएसपी व एसपी को कहा है कि हेट स्पीच (नफरत फैलाने वाले पोस्ट) करने वालों के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर पर अफवाहें न फैलाएं, ताकि राज्य का माहौल खराब न हो। इसलिए पुलिस ने ऐसा करने वालों पर नजर रख रही है। इसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा अब सख्त कदम उठाया जा रहा है।
पुलिस की आइटी टीमें लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी। इसके साथ पुलिस को जब अफवाह फैलाने वाली पोस्ट मिलेगी, तो आइटी की टीम जांच कर पोस्ट डालने वाले तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही जिन-जिन लोगों ने अफवाह फैलाने वाली पोस्ट को आगे भेजा होगा, उनका भी डाटा तैयार किया जाएगा, ताकि अफवाह फैलाने को लेकर सभी लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
ध्यान रहे कि दो दिन पहले अमृतसर में हिंदू नेता सूरी की हत्या के बाद से एक के बाद एक इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट शेयर हो रहे हैं। इन में से कई पोस्ट भडकाऊ है। इन पोस्टों को हटाने के लिए भी पुलिस की ओर से कहा गया है।
पुलिस की चिंता यह है कि इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर हेट स्पीच की बाढ़ सी आई हुई है। अनजान लोग भी हेट स्पीच देकर सुर्खियों में आने की कोशिशों में जुटे जुटे हुए हैं। इनकी शिकायतें लगातार पुलिस के पास भी पहुंच रही थी, लेकिन सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस ने नफरत फैलाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला लिया है। क्योंकि, पुलिस को चिंता है कि हेट स्पीच के कारण राज्य का सौहार्द न बगड़ जाए।












Click it and Unblock the Notifications