CM हेमंत से PS प्रसाद ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की ''द अन्डर लाइफ'' पुस्तक

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक पी.एम. प्रसाद ने मुलाकात की।

प्रसाद ने CM हेमंत को 'द अन्डर लाइफ' पुस्तक की भेंट
मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 'द अन्डर लाइफ' पुस्तक सप्रेम भेंट की। मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रसाद को कोल इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Hemant Soren

राज्य में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग हो"
बादल ने कहा कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग हो, हमारे उत्पादों को जैविक की मान्यता मिले, इसके लिए एजेंसी और सेंटर बनाने की तैयारी सरकार कर रही है। वर्मी कंपोस्ट के लिए हमने 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है, अगर यह सफल रहा, तो 100 करोड़ की योजना भी बनाई जाएगी। इस योजना के तहत राज्य के किसानों को 8 रुपए किलो वर्मी कंपोस्ट उनके इलाके में ही उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही गोपालकों से 2 रुपए किलो गोबर सरकार लेगी और प्रसंस्करण के बाद किसानों को वर्मी कंपोस्ट के रूप में उपलब्ध कराएगी। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने गाय को सम्मान देने का काम किया है। गौशाला पर काम करने के साथ पहली बार राज्य में गौ मुक्तिधाम के निर्माण की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के 12 लाख किसानों को अब तक प्रति किसान 3500 रुपए का लाभ दिया जा चुका है। साथ ही 9.38 लाख किसानों के बीच सुखाड़ से हुए नुकसान के एवज में 810 करोड़ की राशि फसल बीमा के लाभ के रूप में वितरित की गई है। किसानों के कल्याण के लिए हमने सुखाड़ राहत के लिए केंद्र सरकार को 9682 करोड़ की मांग की है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+