हरियाणा के लाभार्थी बच्चों से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया संवाद, बांटे पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन के लाभपत्र

चंडीगढ़, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन की लाभ राशि जारी करने के साथ ही लाभार्थी बच्चों से वर्चुअली संवाद किया। हरियाणा में अलग-अलग जिला मुख्यालयों पर 93 लाभार्थी बच्चों ने प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस दौरान बच्चों को लाभपत्र वितरित किए गए।

PM Narendra Modi talked with beneficiary children from Haryana

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है, उनकी तकलीफ को शब्दों में कह पाना मुश्किल है। उन बच्चों के सामने आज अलग-अलग चुनौतियों का अंबार लगा है। ऐसी चुनौतियों को कम करने के लिए ही पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन एक छोटा सा प्रयास है।

8 साल कार्यकाल पूरा करने पर सीएम खट्टर ने दी पीएम मोदी को बधाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए संकल्पित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने #8YearsOfSeva का सफल कार्यकाल पूर्ण किया है। उनके नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत ने विश्व पटल पर समृद्ध, उज्ज्वल, मजबूत देश के रूप में पहचान बनाई है।

यह प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी विज़न का ही परिणाम है कि आज हरियाणा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के निवेश तथा खेलों के लिए अनुकूल स्थान बन कर उभरा है। आपके मार्गदर्शन में भारत विकास के नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी मेरी कामना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+