PM मोदी इस तारीख को करेंगे पंजाब का दौरा, पुलिस कड़े सुरक्षा प्रबंध करने में जुटी
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महीनों बाद अब पंजाब आएंगे। भाजपाइयों ने बताया कि, मोदी 24 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ के पास न्यू चंडीगढ़ पहुंचेंगे। जहां वह होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के देखते हुए उनके संभावित रूट व इलाकों में सुरक्षा तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पंजाब पुलिस के अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के पिछले दौरे दौरान सुरक्षा में हुई घटना से सबक लेते हुए राज्य की पुलिस ने फाइव लेयर सिक्योरिटी योजना में 7 हजार से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया है। इसके अलावा 23 व 24 अगस्त को मुल्लांपुर से 3 से 5 किमी के दायरे में किसी भी संगठन के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही न्यू चंडीगढ़ से सिसवां रोड की मुरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है, जो पिछले कई महीनों से नहीं चल रहा था।

पंजाब पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने के कारण बीच में ही दिल्ली लौटना पड़ा था। बीच सड़क पर उनके कारवां को कुछ देर के लिए रुकना पड़ा था।

टाटा मेमोरियल अस्पताल के बारे में बताया जा रहा है कि, यह अस्पताल कैंसर मरीजों को किफायती इलाज मुहैया करवाने के लिए तैयार किया गया है। यहां पर कई नामचीन डॉक्टरों को रखा जाएगा। मरीज फायदे में रहे, इसलिए उच्च स्तर का इलाज दिया जाएगा। एक चिकित्सक ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को मुल्लांपुर में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह अस्पताल होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं खोज केंद्र के नाम से बनाया गया है। इसे टाटा मेमोरियल अस्पताल भी कहा जा सकता है। जानकारी के अनुसार,यहां पर कैंसर मरीजों को किफायती इलाज मुहैया करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications