तेलंगाना में 21 रेलवे स्टेशनों के विकास की नींव रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को तेलंगाना में 894 करोड़ रुपये की लागत से 21 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों के विकास की आधारशिला रखेंगे। तेलंगाना में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुल 39 अमृत भारत स्टेशनों की पहचान की गई है।
इन स्टेशनों में आदिलाबाद, बसर, बेगमपेट, भद्राचलम रोड, गडवाल, हाफिजपेटा, हाई-टेक सिटी, हुप्पुगुडा, हैदराबाद, जडचेरला, जनगांव, काचीगुडा, कामारेड्डी, करीमनगर, काजीपेट जंक्शन, खम्मम, लिंगमपल्ली, मधिरा, महबूबाबाद, महबूबनगर, मलकपेट शामिल हैं। इसके अलावा मल्काजगिरि, मंचिर्याल, मेडचल, मिर्यालागुडा, नलगोंडा, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, सिकंदराबाद, शादनगर, श्री बाला ब्रह्मेश्वर जोगुलाम्बा, तंदूर, उमदानगर, विकाराबाद, वारंगल, यदाद्री, याकूतपुरा, जहीराबाद का नाम भी लिस्ट में है।

इन रेलवे स्टेशनों के अलावा प्रधानमंत्री पहले ही 715 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की आधारशिला रख चुके हैं। 221 करोड़ रुपये की लागत से चेरलापल्ली रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जा रहा है।
भारत सरकार ने रेल मंत्रालय के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना की कल्पना की है। इसमें स्टेशन का भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकास होगा। इसमें स्टेशन तक पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications