वंशवाद पर तेलंगाना सीएम को घेर रहे पीएम मोदी, लेकिन खुद के पार्टी नेताओ को भूले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल की अपनी जनसभा में वंशवाद पर विपक्षी दलों को घेरा और कहा कि परिवारवाद देश के विकास में बाधक है। लेकिन, इस दौरान वो प्रदेश में अपनी ही पार्टी के उन नेताओं को भूल गए, जिनके परिवार के लोग राजनीति में हैं।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस (गांधी परिवार), समाजवादी पार्टी (मुलायम सिंह यादव का परिवार), डीएमके (करुणानिधि), बीआरएस (के चंद्रशेखर राव), राजद (लालू प्रसाद यादव) और एनसीपी (शरद पवार) का जिक्र किया।
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, 'अगर आप गांधी परिवार का विकास चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट दें। अगर आप मुलायम सिंह यादव के बेटे का कल्याण करना चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी (सपा) को वोट दें। अगर आप लालू प्रसाद यादव के बेटे-बेटी का भला चाहते हैं तो राजद को वोट दें। अगर आप शरद पवार की बेटी का कल्याण चाहते हैं तो एनसीपी को वोट दें।'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप अब्दुल्ला परिवार का भला चाहते हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट दें। अगर आप करुणानिधि परिवार का कल्याण चाहते हैं तो डीएमके को वोट दें। यदि आप के. चंद्रशेखर राव की बेटी का कल्याण चाहते हैं, तो बीआरएस को वोट दें। लेकिन अगर आप अपने बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों का भला चाहते हैं तो बीजेपी को वोट दें।' यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भी ऐसे भाजपा नेता का जिक्र नहीं किया, जिनके बेटे पार्टी में ही पदों पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications