विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पहले पीएम मोदी ने ओडिशा सीएम को किया फोन, संसद में बीजद देगा समर्थन
विपक्षी गठबंधन संभवत: आठ अगस्त को मोदी सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगा। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में ओडिशा की सत्तारधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) समर्थन देगी या नहीं इस पर सस्पेंस जारी था।
इस सस्पेंस के बीच कथित तौर पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने मोदी ने मंगलवार सुबह ओडिशा के सीएम को फोन किया था। सूत्रों के अनुसार बीजेडी मोदी सरकार को समर्थन में वोट देने को तैयार हो चुकी है।

बता दें भले ही राज्य के कुछ मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच मतभेद हो लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच अच्छे राजनीतिक संबंध हैं, हालांकि राज्य में कई मुद्दों पर बीजद भाजपा से अलग है। बीजद के मोदी सरकार को समर्थन के बाद पार्टी के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। बीजद के एक सूत्र ने कहा कि बीजद अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ भाजपा नीत राजग सरकार का समर्थन करने पर सहमत हो गया है, जिसे संभवत: आठ अगस्त को लोकसभा में पेश किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications