तेलंगाना में पीएम मोदी के बड़े वादे, चुनावों में BJP को दिलाएंगे बड़ी राहत

पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते तेलंगाना में अपनी यात्रा के दौरान महबूबनगर में एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने राज्य के लिए हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा की। हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा के साथ कहा कि हम अपने अन्नदाताओं को सम्मान दे रहे हैं, उनकी मेहनत का सही मूल्य दे रहे हैं। इस दौरान वे कांग्रेस को निशाने पर लेने से नहीं चूके।

पीएम ने कहा कि 2014 में कांग्रेस की सरकार के समय तेलंगाना के किसानों से धान की MSP पर खरीद पर 3400 करोड़ खर्च किए गए थे, लेकिन हमने एक साल में 1 साल में 27 हजार करोड़ रुपए किसानों के लिए खर्च किए हैं। मुझे अफसोस है कि यहां की सरकार ने किसान योजनाओं को अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया है।

Modi promises a shot for BJP leaders

अपने संबोधन में पीएम ने तेलंगाना में सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने इस दौरान 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कियाी। पीएम ने कहा कि ये परियोजनाएं तेलंगाना को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेंगी। ये परियोजनाएं तेलंगाना के युवाओं के लिए अवसर पैदा करेंगी। पीएम ने कहा कि नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर के जरिए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में आवाजाही बहुत आसान होने वाली है। इसके कारण इन तीनों राज्यों में व्यापार, टूरिज्म और इंडस्ट्री को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

वहीं पीएम मोदी की रविवार की महबूबनगर यात्रा की एक बड़ी उपलब्धि हल्दी बोर्ड की स्थापना की घोषणा मानी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इसका श्रेय निजामाबाद के सांसद धर्मपुरी अरविंद को है। दरअसल, अरविंद ने वादा किया था कि उनके कार्यकाल के दौरान निजामाबाद में हल्दी बोर्ड की स्थापना की जाएगी।

पीएम मोदी के बड़े ऐलान से भाजपा नेताओं और कैडर का मनोबल बढ़ने की संभावना है। जिसका पार्टी को आगामी चुनाव में पूरा लाभ मिलेगा। वहीं आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना, एपी पुनर्गठन अधिनियम के तहत दिया गया एक आश्वासन था। जिसे पूरा करने की पीएम ने अब घोषणा की है। ऐसे में अब बीआर और कांग्रेस से सवालों का बीजेपी जवाब देने में सक्षम होगी। वहीं चुनावी वर्ष में बीजेपी के कैडर के बीच एक तरह का तनाव की खबरें थीं, लेकिन मोदी की यात्रा से उनका मनोबल बढ़ा है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता अधिक जोश के साथ काम करेंगे। जिसका आगामी लोकसभा चुनाव पर भी असर पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+