'चुनावों में गुंडों को सुपारी दी जाती है', पीएम मोदी ने बंगाल चुनावी हिंसा का उठाया मुद्दा
PM Modi on West Bengal Poll Violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद में एनडीए सरकार ने पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को हराया और पूरे देश में नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया। विपक्ष के सदस्य संसद बीच में ही छोड़कर चले गए। सच तो यह है कि वे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से डर गए थे।

ममता सरकार पर पीएम मोदी का आरोप
इस दौरान हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुई चुनावी हिंसा पर भी पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी की टीएमसी पर बीजेपी उम्मीदवारों को धमकाने और बूथ कैप्चरिंग का भी आरोप लगाया।
बंगाल में टीएमसी ने खेल खूनी खेल- मोदी
पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि अभी-अभी वहां पंचायत चुनाव हुए। इस चुनाव में टीएमसी ने कैसा खूनी खेल खेला, ये भी देश ने देखा है। चुनावों को लेकर इनका तरीका क्या है। पहले तो चुनाव की तैयारियों के लिए समय मत दो। बहुत जल्दी-जल्दी फॉर्म भरने की तारीख घोषित कर दो। फिर कोई भी विरोधी दल (बीजेपी) का उम्मीदवार पर्चा भी ना भर सके, इसके लिए जो कर सकते हो, वो करो। अगर पर्चा भर भी दिया तो चुनाव लड़ने में अड़ंगा डालते हैं।
बंगाल में गुंडों को सुपारी दी जाती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करते हैं कि कोई भी भाजपा उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके... वे न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि मतदाताओं को भी धमकी देते हैं। गुंडों को बूथ पर कब्जा करने का ठेका दिया जाता है। यह राज्य में राजनीति करने का उनका तरीका है।
मोदी ने कहा, "हिंसा का इस्तेमाल विपक्ष को धमकाने के साधन के रूप में किया गया है। फिर भी, मैं उन पार्टीजनों को बधाई देता हूं, जिन्होंने धमकियों के बावजूद बंगाल में हालिया ग्रामीण चुनाव जीते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications