होली पर बाजारों में बिक रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली पिचकारियां

इंदौर, 16 मार्च। होली का पर्व रंगों, उमंगों और प्रेम का पर्व है. इस रंग में रंग कर ऊंच-नीच, जाती, समाज की खाई समाप्त हो जाता है. होली के त्यौहार में बस कुछ ही दिन बाकि रह गए, लोगों में अभी से इसको लेकर भारी उत्साह नजर रहा है. होली को लोग विशेष बनाने के लिए, लोग अलग तरीका अपनाते हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर में दुकानों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तस्वीरें लगी हुई पिचकारियां बिक रही हैं.

indore

वैसे तो इंदौर वासियों का राजनीति प्रेम किसी से छुपा नहीं है, प्रियंका गांधी तस्वीरों वाली इस पिचकारी की बाजारों में खूब मांग है. कांग्रेस नेता के अलावा फिल्म जगत, टीवी पर दिखाये जाने वाले कई मशहूर कार्टून वाली तस्वीरों वाली पिचकारियां भी लोग खूब खरीदना पसंद करते हैं.

इंदौर के बाजारों में बिकने वाले प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाली पिचकारियों पर अलग-अलग रंगों की तस्वीरें हैं. इन पिचकारियों पर कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक झंडे के साथ, चुनावी निशान हाथ का पंजे की भी तस्वीत लगी है.

इंदौर के बाजार में बच्चों के लिए पिचकारियों की कई नई वैरायटी मौजूद है. इसमें सीजफायर, टैंक, प्रेशर गन, फैंसी पंप जैसी कई अलग-अलग पिचकारियां मौजूद हैं. शहर के थोक बाजारों में 10 से लेकर 1 हजार रुपए तक की पिचकारियां मौजूद हैं.

पिछले दो सालों से कोरोना और लॉकडाउन के कारण इंदौर सहित पूरे देश के लोगों के उत्साह का रंग फीका हो गया था. इस साल स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों में होली को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, इंदौर के बजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ इकट्ठी हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+