दिल्ली में अमित शाह से पवन कल्याण ने की मुलाकात, आंध्र प्रदेश के सियासी हालात पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले उन्होंने एनडीए की तरफ से बुलाई गई 38 दलों की बैठक में भी हिस्सा लिया था।

आपको बता दें जन सेना पार्टी को भाजपा ने एनडीए का हिस्सा बनाया है और पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को दिल्ली में हुई अहम बैठक के लिए निमंत्रण भी भेजा था।

andhra pradesh

दिल्ली में गृह मंत्री के कार्यालय में हुई 25 मिनट की बैठक के दौरान अमित शाह और पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और गठबंधन के तहत भविष्य में अपनाई जाने वाले एक्शन प्लान पर चर्चा की।

बैठक के ठीक बाद जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक शानदार बैठक हुई और मुझे यकीन है कि बैठक के दौरान हुई यह बातचीत आंध्र प्रदेश की जनता को रचनात्मक, निर्णायक और उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगी।

बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण से मुलाकात की और आंध्र प्रदेश के विकास और वहां की जनता के कल्याण के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।'

इससे पहले दिन में पवन कल्याण और नादेंडला मनोहर ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और आंध्र प्रदेश में भाजपा के प्रभारी वी मुरलीधरन के साथ चर्चा की। बैठक के बाद मुरलीधरन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मेरे आवास पर जेएसपी के प्रमुख आए और उनसे मिलकर खुशी हुई। इस दौरान हम लोगों ने आंध्र प्रदेश में भाजपा और जेएसपी गठबंधन को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+