जबरदस्त चुनावी मोड में पवन कल्याण, अमित शाह के बाद जेपी नड्डा से मिले

आंध्र प्रदेश में सियासी सुगबुगाहट के बीच जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण जबरदस्त चुनावी मोड में हैं। गुरुवार को पवन कल्याण ने अपनी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर के साथ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

andhra pradesh

इसके साथ ही सोमवार शाम एनडीए सहयोगियों की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए पवन कल्याण ने बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात की।

दिल्ली से लौटने के बाद गुरुवार को मंगलगिरी में अपने पार्टी मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने राज्य में दोनों दलों के बीच गठबंधन को मजबूत करने पर भाजपा नेतृत्व के साथ गहन चर्चा की।

पवन कल्याण ने कहा, 'आंध्र प्रदेश में बनने वाली सरकार में जेएसपी अहम भागीदार रहेगी।' मुख्यमंत्री पद पर उठे सवालों को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी। पवन कल्याण ने कहा कि फिलहाल मेरी, मेरी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता की एक ही कामना है कि प्रदेश की जगन मोहन सरकार को सत्ता से हटाया जाए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+