ओडिशा की पटनायक सरकार राज्‍य में जल्‍द ओ-हब में कॉर्पोरेट एक्सेलेरेटर बनाने की योजना बना रही

ओडिशा की पटनायक सरकार का फोकस राज्‍य के विकास पर है, मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक एक के बाद एक फैसले ले रहे हैं। वहीं अब पटनायक सरकार ओडिशा में ओ-हब में एक कॉर्पोरेट एक्सेलेरेटर स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रही हैं।

odisha
ओडिशा का पहला सेट्रललाइज्‍ड इनक्यूबेटर है, जिस पर राज्‍य सरकार का पूर्ण स्वामित्व है और जिसे पूर्ण रूप से ओडिशा सरकार संचालित करती है, ताकि राज्य और बाहर के व्यवसायों के बीच नई साझेदारी की राज्‍य की क्षमता को बढ़ाया जा सके। .

स्टार्टअप ओडिशा के कार्यकारी अध्यक्ष ओमकार राय ने पूर्वी एंड्रयू फ्लेमिंग के ब्रिटिश उप उच्चायुक्त के साथ मंगलवार को इसके संबंध में एक बैठक की। जिसके बाद ओमकार राय ने बताया
हम भौगोलिक सीमाओं से परे एक मजबूत नेटवर्क बनाने के उद्देश्य से स्टार्टअप और इनक्यूबेटरों के बीच सहयोगी ढांचे के लिए संभावित पार्टनर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं।

फ्लेमिंग ने इनोवेशन और उद्यमिता के लाइव सेंटर का दौरा किया और यूके सरकार के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की।

उन्‍हें उन नए विशेष कार्यक्रमों, पहलों और उपलब्धियों के बारे में बताया जिन्होंने स्टार्टअप ओडिशा को राष्ट्रीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में राज्‍य को स्थापित किया है।

ओमकार राय ने बताया "महिला उद्यमियों को सशक्‍त बनाने पर इस बैठक में खास जोर दिया गया। इसके साथ बैठक में विविधता को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप ओडिशा की प्रतिबद्धता पर बता की गई। द्विपक्षीय पहल के लिए दोनों ने रास्‍ते तलाशे जिसमें स्टार्टअप के लिए एक्‍सचेंज प्रोग्राम भी शामिल है। फ्लेमिंग को ओ-हब परिसर में शुरू की जा रही मार्डन प्रोजेक्‍ट और पहलों का प्रत्यक्ष अनुभव मिला। राय ने कहा उनकी यात्रा एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्‍टम के निर्माण में हमारे प्रयासों की वैश्विक मान्यता के प्रमाण के रूप में कार्य करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+