जिला परिषद चुनाव में पार्टी को मिली मजबूती, 22 में से 21 जिलों में गठबंधन के प्रतिनिधि बनेंगे मुखिया: दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस चुनाव परिणाम का पार्टी को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

Party got strength in Zilla Parishad elections: Digvijay Chautala

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जिला परिषद चुनाव में पार्टी और मजबूत बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22 जिलों में से 21 जिलों में बीजेपी-जेजेपी गठबंधन मिलकर मजबूती के साथ जिला परिषदों में अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बना रहें है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस चुनाव परिणाम का पार्टी को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित पार्षद गठबंधन के साथ आगे बढ़ रहे है और जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, कैथल, फतेहाबाद समेत कई जिलों में गठबंधन ने मिलकर चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाए है तथा बाकी बचे जिलों में भी गठबंधन के प्रतिनिधि मुखिया बनेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा गठबंधन सरकार ज्यादा से ज्यादा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है और इस चुनाव में गठबंधन के प्रतिनिधि बनने से जनता के कार्य और तेजी से होंगे। शनिवार को जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला चंडीगढ़ में पत्रकारों से रूबरू थे।

पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे की आत्महत्या के मामले से जुड़े एक सवाल पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि मामले में प्रदेश की एक राजनीतिक पार्टी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर गंभीर आरोप लगे है। मामले की चांज होने चाहिए और गंभीर आरोप को देखते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि इनेलो नेता अभय चौटाला को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि नफे सिंह राठी का चरित्र कैसा रहा है, यह सब जगजाहिर है और उन्हें ऐसे कामों के लिए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला द्वारा पहले भी पार्टी से बाहर निकाला जा चुका है लेकिन अभय चौटाला ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया।

सरपंचों द्वारा ई-टेंडरिंग के विरोध के सवाल पर जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार को जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों की बात मानते हुए उन्हें और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सरकार के ग्रामीण विकास के सपने को और पंख लगेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नए पंच-सरपंचों में ग्रामीण विकास को लेकर खासा उत्साह है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राहुल गांधी जितना बोलेंगे, कांग्रेस को उतना ही नुकसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+