J&K: पंचकूला में AAP का व्यापक सदस्यता अभियान, 25 हजार लोगों को जोड़ेगी 'आप'

आम आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। पंचकूला में व्यापक स्तर पर ये अभियान चलाया जा रहा है।

Panchkula AAP

आम आदमी पार्टी पंचकूला जिले के कालका और पंचकूला हलकों में करीब 25 हजार सदस्यों को अपने साथ जोड़ेगी। इसके लिए अभियान चल रहा है और अब तक दो हजार के करीब लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यह दावा करते हुए सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल सदस्य सुरेंद्र राठी ने बताया कि सदस्यता अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान महादेवपुर, सकेतड़ी, बुढनपुर, सेक्टर 20 आशियाना में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया।

सुरेंद्र राठी ने कहा राज्य में आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं। आने वाले समय में पूरे पंचकूला जिले के सारे गांवों, कॉलोनियों और सेक्टरों में कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी के सदस्य बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जिले में पार्टी की सदस्यता लेने के लिए लोगों में पूरा उत्साह है।

इस मौके पर युवा नेता साहिब दीन, विनोद कुमार, दिनेश कुमार, मुन्ना यादव, श्याम लाल, रंजीत, राम सुमेर, बालकिशन, संत लाल, गुलशन, सुरेंद्र, उमेश, रोहित, लालती देवी, रीता, शारदा, चन्द्रवती, शीला, सुशीला भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+