हरियाणा पंचायत चुनाव 2022: प्रत्याशियों के लिए खर्चीला हुआ चुनाव, मतदाताओं की चांदी

चंडीगढ़। हरियाणा में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दलों में घमासान मचा है, वहीं छोटी सरकार यानी कि पंचायत चुनावों का रंग भी जमने लगा है। पंचायत चुनाव के लिए प्रचार में प्रत्‍याशी जी जान से जुटे हैं। इस बीच दीपावली पर मतदाताओं को खूब उपहार व मिठाइयां मिलीं। उम्‍मीदवारों ने मतदाताओं को दीपावली पर मिठाइयां व उपहार दिए। इससे प्रत्‍याशियों का खर्च बढ़ गया और इस संबंध में चुनाव आयोग के पास भी शिकायतें पहुंची हैं।

 Panchayat elections 2022, election becomes costly for candidates

पहले चरण के नौ जिलों में कुल 51 हजार 918 प्रत्याशी चुनावी दंगल जीतने के लिए दम लगाए हुए हैं। दूसरे चरण के नौ जिलों में तीन दिन की छुट्टी समाप्त होते ही बुधवार को फिर से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। अभी तक यहां 1903 प्रत्याशी चुनावी रण में ताल ठोक चुके हैं।

पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में 30 अक्टूबर को जिला परिषद व ब्लाक समिति सदस्यों और दो नवंबर को पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए काफी कम समय बचा है।

दीपावली के त्योहार के चलते प्रत्याशियों को चुनाव कुछ महंगे पड़ रहे हैं। कई स्थानों पर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को खुश करने की लिए मिठाइयां और उपहार बांटे हैं जिसकी शिकायतें निर्वाचन अधिकारियों के पास पहुंची हैं। चुनाव खर्च की सीमा निश्चित होने के बावजूद कई प्रत्याशी दूसरे तरीकों से लोगों को रिझाने में लगे हैं।

पंच-सरपंच पद के उम्मीदवार गांव में संपर्कों और अपने रसूख के आधार पर वोट मांग रहे हैं तो जिला परिषद और पंचायत समितियों के उम्मीदवार अपने क्षेत्र में राजनीतिक दलों के नेताओं के दौरे करा रहे हैं। अधिकतर स्थानों पर कांग्रेस और भाजपा पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रहीं, लेकिन पार्टी दिग्गजों के लिए अपने उम्मीदवार को जिताना नाक का सवाल बन गया है।

वहीं, दूसरे चरण के नौ जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए नौ नवंबर तथा सरपंच व पंच पद के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्ति 28 अक्टूबर की शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन के लिए निर्धारित स्थानों पर रिटर्निंग अफसर व सहायक रिटर्निंग अफसर सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+