नबा दास की हत्या के मामले पर विपक्ष का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण: सीएम नवीन पटनायक

नवीन पटनायक ने आगे कहा, 'मैं इस बात से गहरे सदमे में हूं कि एक पुलिसकर्मी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हालांकि इसके लिए पूरे पुलिस बल को दोष देना अनुचित है।

odisha

ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नबा दास की हत्या के मामले में चल रही जांच को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के बीच बुधवार को कहा कि मामले में हो रही राजनीतिक बयानबाजी का स्तर परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है।

विधानसभा में चर्चा के दौरान नवीन पटनायक ने कहा कि जिस तरह से इस संवेदनशील मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है, वो बहुत आश्चर्यचकित करने वाला है। ओडिशा के सीएम ने कहा, 'इस मामले में जो निराधार और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें देखकर दुख होता है। ओडिशा में तो बहुत ही परिपक्व और उच्च स्तर के राजनीतिक विमर्श की परंपरा रही है।'

नवीन पटनायक ने आगे कहा, 'मैं इस बात से गहरे सदमे में हूं कि एक पुलिसकर्मी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। हालांकि इसके लिए पूरे पुलिस बल को दोष देना अनुचित है। मुझे विपक्ष, विशेष रूप से प्रदेश की भाजपा पर तरस आता है, जिसके पास जघन्य अपराधों का राजनीतिकरण करने और हमारे पुलिस बल का मनोबल गिराने के अलावा और कोई एजेंडा नहीं है। हमारा पुलिस बल ओडिशा का गौरव है।'

वहीं, 15 फरवरी को संबलपुर में कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के धरने के दौरान विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा द्वारा एक महिला पुलिसकर्मी पर हमले का जिक्र करते हुए नवीन पटनायक ने कहा कि एक उच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी पर हमला निंदनीय और अपमानजनक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+