तेलंगाना में कांग्रेस के लिए संजीवनी बन रहा 'ऑपरेशन आकर्ष', नए जोश में पार्टी कैडर

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी अब फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, कांग्रेस का 'ऑपरेशन आकर्ष' पूरे जोरों पर नजर आ रहा है।

इस ऑपरेशन के तहत कांग्रेस लगातार अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों- बीआरएस और बीजेपी के प्रमुख नेताओं को आकर्षित करके अपनी ताकत मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

congress

कांग्रेस की इन कोशिशों का कितना असर दिखेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों में में अपनी धमक दिखाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस संगठन में संभावित सदस्यों के तौर पर कई नामों पर चर्चा हो रही है।

इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला, जब टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के पूर्व मेयर तेगला कृष्ण रेड्डी के साथ एक खास बैठक की। आपको बता दें कि तेगला कृष्ण रेड्डी की बहू अनिता रेड्डी इस समय रंगारेड्डी जिला परिषद की अध्यक्ष हैं और रेवंत रेड्डी के साथ उनकी मुलाकात उन्हें पार्टी में शामिल करने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही है।

इस बैठक के बाद कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह तय है कि कृष्णा रेड्डी कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि कृष्णा रेड्डी ने इन दावों की ना तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है। इससे अभी भी अटकलों की गुंजाइश बनी हुई है।

गौरतलब है कि 20 जुलाई को रेवंत रेड्डी चुनावी चर्चा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करने के लिए नेताओं की एक टीम के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कुछ नेताओं के उसी दिन औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है, जबकि कुछ अन्य नेता बाद में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+