पंजाब में आशीर्वाद योजना के लिए शुरू हुआ पोर्टल, योजना का लाभ लेने के करना होगा ऑनलाइन आवेदन

Aashirwad Yojana in Punjab

पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत अब पहली जनवरी से ऑफलाइन सिस्टम पूरी तरह से बंद हो जाएगा। लड़की की शादी पर आशीर्वाद योजना के तहत मिलने वाली राशि को प्राप्त करने के लिए अपनी फाइल को लेकर लोगों को सरकारी दफ्तरों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। योजना के लाभ लेने वालों के लिए सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर दी है।

31 दिसंबर के बाद सब कुछ ऑनलाइन
सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन के लिए एक पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.in लॉन्च किया है। अब आवेदकों को इसी पोर्टल पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और इसी के माध्यम से उनकी फाइल कहां पर पहुंची और कहां पर क्यों अटकी है इसकी जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन से ही आवेदक को उनके प्रार्थना पत्र पर लगी आपत्तियां दूर करनी होंगी। फिलहाल विभाग 31 दिसंबर तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन ले रहा है। लेकिन प्रथम जनवरी 2023 से दफ्तर में कोई भी ऑफलाइन आवेदन जमा नहीं होगा।

'आशीर्वाद पोर्टल' से ही मिलेगा 'आशीर्वाद' पंजाब सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जो पोर्टल लॉन्च किया उस पोर्टल तो नाम भी 'आशीर्वाद पोर्टल' ही दिया है। अब इसी पोर्टल के माध्यम से विवाहित जोड़े को सरकार की तरफ से 'आशीर्वाद' मिलेगा। जालंधर के डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने एक पोर्टल https://ashirwad.punjab.gov.in लॉन्च किया है, जिससे लाभार्थियों का काफी समय बचेगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आशीर्वाद योजना का लाभ लेने से ऑफलाइन आवेदन जमा करने में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का हल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+