Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भगवंत मान के साथ मास्क लगाने पर किरण खेर बोलीं- कमजोर इम्यूनिटी है इसलिए किया ऐसा

भगवंत मान के साथ मास्क लगाने पर किरण खेर बोलीं- कमजोर इम्यूनिटी है इसलिए किया ऐसा

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें मान से बातचीत के दौरान सांसद खेर मास्क लगाती दिख रहीं हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवार को सांसद खेर ने एक बयान जारी कर इसकी निंदा की। साथ ही मास्क लगाने की वजह का खुलासा किया।

bhagwant mann

सांसद खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि एक सार्वजनिक सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बातचीत के बीच मास्क लगाने की वजह उनकी कमजोर इम्यूनिटी है, जिसके चलते उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह सीएम मान के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न करें। भले ही भगवंत मान किसी और पार्टी के हैं लेकिन उनकी एक गरिमा है, जिसका ध्यान लोगों को रखना चाहिए।

वायरल वीडियो एक जनसभा का है जिसमें भगवंत मान और किरण खेर साथ-साथ बैठे हैं। इसी बीच सीएम मान उनसे कुछ बात करते नजर आ रहे हैं। सीएम मान से बातचीत के बीच में अचानक किरण खेर मुंह पर मास्क लगा लेती हैं फिर सीएम मान की बातों को सुनती हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+