तीन साल पूरे होने पर लोगों के बीच पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

रांची,14 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृ

रांची,14 अक्टूबर- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गिरिडीह से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य में सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत करने के साथ गिरिडीह जिलावासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। सीएम ने तीन योजनाओं का उद्घाटन और 45 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं की लागत 391 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से 522556 लाभुकों के बीच 976.56 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। सीएम ने योजनाओं की सौगात देकर जनता से आशीर्वाद भी मांगा। कहा कि यह सरकार आपकी है और आपके लिए काम कर रही है। सरकार को आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

hemant seron

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम...

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जैसी योजना उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी। इस कार्यक्रम के तहत 3.94 लाख आवेदन आए थे जिनमें से 3.52 लाख मामलों का निष्पादन हो चुका है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के उन गरीबों के लिए है जो प्रखंड व जिला मुख्यालय नहीं जा पाते हैं। सीएम हेमंत सोरेन का काम एक उदाहरण बन गया है। सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। आपके आशीर्वाद और विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता...

श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सरकार मजदूरों की सुविधाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। गिरिडीह के 1.75 लाख मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करने जाते हैं। मजदूरों के साथ बाहर में कोई घटना होने पर पहले 20 हजार रुपये दिए जाते थे अब उसे बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। सभी मजदूर श्रम विभाग में निबंधन कराएं। हेमंत सरकार ने जो ऐतिहासिक काम किया है, इतना काम 18 साल में भी नहीं हुआ है। अभी और कई बड़े-बड़े कार्य होने हैं। युवक-युवतियों को झूठे आश्वासन में नहीं फंसना है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो...

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे बेहतर तरीके से निभाने का काम कर रहे हैं। 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति का लाभ यहां के युवाओं को तभी मिलेगा जब वे पढेंगे। इस बार सरकारी विद्यालयों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा है। यह परिणाम 100 फीसद करना है।

स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू...

स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि चार मार्च 1972 को शिबू सोरेन ने इसी झंडा मैदान से अलग झारखंड राज्य का नारा दिया था। दिशोम गुरु ने जो सपना देखा था वह साकार हो रहा है। 2019 के चुनाव में झारखंडी सोच और झारखंड के भूमि पुत्र को सत्ता में आने का मौका मिला। किसी भी सरकार ने पारा शिक्षकों और अन्य कर्मियों के बारे में नहीं सोचा। हेमंत सरकार ने इनकी मांगों को पूरा किया। सरकार झारखंड की होगी तो सोच भी झारखंडी होगी। बाहरी सरकार झारखंड और झारखंडियों के बारे में नहीं सोचेगी।

बगोदर विधायक विनोद सिंह...

बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि एक साल पहले भी यह कार्यक्रम चला था। इससे लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। इस बार यह आयोजन और बेहतर तरीके से हो। आवेदकों को पावती रसीद जरूर दें। गत वर्ष अंचल कार्यालयों से निराशा हुई थी। इस बार ऐसा न हो। भारत सरकार ने गिरिडीह को आकांक्षी जिला घोषित किया है, लेकिन गिरिडीह की आकांक्षाओं को पूरा करने में भारत सरकार फिसड्डी साबित हुई है।

गांडेय विधायक डाॅ. सरफराज अहमद...

गांडेय विधायक डाॅ. सरफराज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी गिरिडीह अपना है। यहां के लोग अपने हैं। यहां जल्दी-जल्दी आया कीजिए। यहां के लोगों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कहा कि इस कार्यक्रम से गरीबों को काफी लाभ होता है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड में एक नेता हैं जो बहुत जल्दीबाजी में रहते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं कुतुबमीनार से कूद जाऊंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा। अब वे मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं। हेमंत सरकार ने इतना काम कर दिया है कि भाजपा और विपक्षियों के पास अब कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।

इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभा में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, उप मेयर प्रकाश राम, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, सरकार के सचिव योजना एवं विकास विभाग अमिताभ कौशल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त चंद्र प्रकाश उरांव, पुलिस उप महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी अमित रेणु, डीडीसी शशि भूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, एनडीसी डा. सुदेश कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर आलोक कुमार, उप नगर आयुक्त स्मृता कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+