ओम प्रकाश चौटाला का अंबाला दौरा, कार्यकर्ताओं से भेंट कर भरेंगे जोश
अंबाला। हरियाणा के पूर्म मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ताबड़तोड़ कार्यक्रम रहे हैं। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला आज अंबाला का दौरा करेंगे। जिलेभर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। OP चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंचायती चुनाव पर चर्चा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले सदोपुर, अंबाला सिटी कचहरी चौक, बलाना, मटहेड शेखा, अंबाला बार एसोसिएशन, खुरचनपुर लंच, न्यौला, सोंटी, काठगढ़ और गांव भानोखेड़ी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर जोश भरेंगे।

इसके अलावा वो 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल की जयंती पर भी ग्रामीणों को आमंत्रित करेंगे। 22 अगस्त से चौपाल जाकर ग्रामीणों से संवाद करेगा। इनेलो सुप्रीमो हर गांव में कम से कम 10 गांवों का दौरा करेंगे और गांव की चौपालों पर जाकर लोगों से बातचीत करेंगे और उनसे सीधे बातचीत करेंगे।
बता दें कि जब इनेलो सुप्रीमो राज्य के मुख्यमंत्री थे तब भी उन्होंने 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत सरकार को गांव तक पहुंचाने का काम किया था। चौटाला 25 सितंबर को स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर फतेहाबाद में होने वाली सम्मान दिवस रैली को आमंत्रित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications