'पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी, जीते तो OPS बहाल करके दिखाएंगे', AAP के प्रदेश अध्यक्ष का वादा
शिमला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आप ने जो गारंटी जनता को दी थी वो पूरी कर दी है। ठाकुर ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है।
Himachal News: शिमला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आप ने जो गारंटी जनता को दी थी वो पूरी कर दी है। ठाकुर ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जो कहती है उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वादे को दोहराते हुए कहा कि हिमाचल में आप सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने राज्य की 60 से अधिक सीटें पर आप के जीतने का दाव किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शिमला में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस बहाल कर दी है। हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में आने पर ओपीएस बहाल करेगी। बीजेपी की सरकार एनपीएस में ईमानदारी से भ्रष्टाचार कर रही हैं। एनपीएस के पैसे कंपनी एलआईसी और एसबीआई में लगाती है। जहां से सरकार अपने चहेतों को लोन के रूप में पैसा लुटा रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में तत्कालीन अटल बिहारी सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम बंद की। प्रदेश में एनपीएस को तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने लागू किया, लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली करने की गारंटी कर्मचारियों को दे दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के पक्ष में है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पार्टी 60 से अधिक सीटें जीतेगी। जनता कांग्रेस-भाजपा से परेशान है। ऐसे में अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।












Click it and Unblock the Notifications