पंजाब मे अब ड्यूटी के बाद हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंगे अधिकारी, भगवंत मान सरकार का आदेश
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब कोई भी अधिकारी छु्ट्टी में ड्यूटी के बाद स्टेशन छोड़कर नहीं जा सकेंगे।

पिछले दिनों पंजाब सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कार्यालयों में जाकर औचक जांच की तो उनमें अनेक अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसमें यह बात सामने आई के अनुपस्थित रहने वाले अधिकतर अधिकारी अपनी ड्यूटी के बाद आसपास में अपने घर लौट जाते थे और सुबह आने में उन्हें देरी हो जाती थी। पंजाब के सामान्य राज प्रबंध विभाग ने आज सभी विभागों के मुखियों को पत्र जारी करके कहा कि कोई भी अधिकारी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अपना हैड क्वार्टर नहीं छोड़ेगा।
यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान के ऐलान के बाद विजीलेंस की कार्रवाई तेज होने के आसार, जांच में कई पूर्व मंत्री भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications