ओडिशा जल संसाधन विभाग को 2022 में मिली बड़ी सफलता, 44 मेगा प्रोजेक्ट हुए पूरे
ओडिशा जल संसाधन विभाग ने प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने सहित कई अन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

भुवनेश्वरः ओडिशा जल संसाधन विभाग ने प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने सहित कई अन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। विभाग ने कहा कि 2022 में कुल 44 मेगा सिंचाई परियोजनाएं पूरी की गईं। प्रमुख परियोजनाओं में से एक, मयूरभंज जिले में देव मध्यम सिंचाई परियोजना, जिसे 12 अगस्त, 2022 को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुरू किया गया था, वो भी इसी साल पूरा हो गई।
यह परियोजना मयूरभंज के करंजिया, शुक्रौली ब्लॉक और क्योंझर जिले के शाहदापाड़ा के 100 गांवों में 9,900 हेक्टेयर भूमि की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। इसी तरह सुबर्णरेखा सिंचाई परियोजना से पिछले साल 52,480 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिली।
12 अगस्त को मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त 17,121 हेक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई सुविधाओं का शुभारंभ किया था। इसी प्रकार महानदी-चित्रोत्पला द्वीपों में लम्बित कार्यों को साल भर के अंदर पूर्ण किया गया है। इस परियोजना में कटक जिले के मरशाघई, केंद्रपाड़ा के गढ़पुर और जगतसिंहपुर के तिरतोल और निश्चिन्तकोइली ब्लॉक के कुल 64 गांवों की 6,000 हेक्टेयर भूमि शामिल है। बरगढ़ जिले में गंगाधर मेहर लिफ्ट सिंचाई परियोजना ने पिछले साल प्रगति देखी है।












Click it and Unblock the Notifications