Odisha News: फाइलेरिया को लेकर एक्शन में ओडिशा सरकार, 11 जिलों में चलाया जा रहा है अभियान
Odisha News: फाइलेरिया को खत्म करने के लिए ओडिशा सरकार ने गुरुवार को 11 जिलों में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के तहत तीन-दवा चिकित्सा शुरू की। 11 जिले अंगुल, बरगढ़, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, सोनपुर, सुंदरगढ़, जाजपुर, गंजम, ढेंकनाल और संबलपुर में अभियान चलाया जा रहा है।
इन 11 जिलों में पहली बार ट्रिपल दवाएं इवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल दी जा रही हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री निरंजन पुजारी ने अभियान का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री निरंजन ने उद्घाटन के साथ ये भी कहा कि हमें ये सुनिश्चित करने पर जोर देना चाहिए कि लिम्फैटिक फाइलेरिया को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को इस बात का खास ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक लाभार्थी को फाइलेरिया रोधी दवाएं मिलें।
फाइलेरिया दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। आमतौर पर बचपन में होता है लेकिन युवा होने पर इसकी जटिलताएं सामने आती हैं, यह संक्रमण लसीका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और अगर इलाज नहीं किया जाता है, तो शरीर के अंगों में असामान्य सूजन हो जाती है जो अपरिवर्तनीय है।












Click it and Unblock the Notifications