ओडिशा: इस बार पंचायत चुनावों में महिला स्वयं सहायता समूह निभाएंगे निर्णायक भूमिका
ओडिशा में होने जा रहे पंचायत चुनावों में इस बार महिला स्वयं सहायता समूहों का योगदान अहम होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन महिला स्वयं सहायता समूहों की अच्छी खासी पकड़ है।
भुवनेश्वर, 1 फरवरी। ओडिशा में होने जा रहे पंचायत चुनावों में इस बार महिला स्वयं सहायता समूहों का योगदान अहम होने जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन महिला स्वयं सहायता समूहों की अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा केंद्रपाड़ा में त्रि-स्तरीय चुनावों में ये सबसे महत्वपूर्ण वोट बैंक के रूप में उभरे हैं। इस बार के पंचायत चुनावों में जमीनी स्तर पर इनका समर्थन निर्णायक भूमिका निभाने जा रहा है। बता दें कि इस बार के चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित है, इसने महिला स्वयं सहायता समूहों के महत्व को और बढ़ा दिया है और इसका प्रभाव जिले भर के गांवों में देखा जा सकता है।

केंद्रपाड़ा जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत ईश्वरपुर गांव की मां जगुलीपाड़ा सहायता समूह की सचिव नर्मदा जेना ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इन महिला समूहों का दबदबा इतना है कि हर पार्टी इन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है। हर गांव में स्वंय सहायता समूहों के लगभग 20 सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी में 100% पात्र लोगों को लगाई गई कोविड की पहली डोज, चुनाव तक 75% को दूसरी डोज देने की तैयारी
हालात ये हैं कि आप चाहे किसी को भी धन और बल के दम खरीदने की कोशिश कर लें, लेकिन इन सहायता समूहों द्वारा समर्थित उम्मीदवार के जीतन की उम्मीद सबसे अधिक है। महाकालपाड़ा प्रखंड के खरीनाशी गांव स्थित मां बिमला एसएचजी की सचिव कबिता मंडल ने बताया कि एक वॉर्ड मेंबर को जीतने के लिए 300 में से 250 सीटों की जरूरत होती है। अब आकलन लगाइए कि हर वॉर्ड में स्वयं सहायता समूहों के 30 सदस्य हैं और इन तीन 30 सदस्यों में से हर एक के घर में लगभग 30 व्यस्क नागरिक हैं, ऐसे में जिस कैंडिडेट को इनका समर्थन मिल गया उसे आधी सीटें तो वैसे ही मिल जाएंगी। इसके अलावा स्वंय सहायता समूहों द्वारा समर्थित अधिकांश उम्मीदवार स्वयं समूहों के सदस्य हैं। इसके अलावा ये समूह समाज सेवा में रुचि रखने वाले और ईमानदार लोगों का ही समर्थन कर रही हैं। यानी इस बार के पंचायत चुनावों में महिला सहायता समूहों का योगदान काफी बड़ा रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications